“Weekly 13 से 19 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स in Hindi | Top 50+ Exam-Based Questions & Answers (Weekly GK Update)”

“जानिए 13 से 19 अक्टूबर 2025 के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स और उनके प्रश्नोत्तर। SSC, UPSC, Banking और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी GK अपडेट।”

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (13–19 अक्टूबर 2025)

हर हफ्ते की तरह इस बार भी देश-दुनिया की सुर्खियाँ काफी महत्वपूर्ण रही। कहीं भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई, तो कहीं अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की भूमिका और प्रभाव साफ झलका।

भारत की अर्थव्यवस्था और IMF रिपोर्ट

IMF ने भारत की 2025–26 की विकास दर का अनुमान 6.6% कर दिया। इसका मतलब है कि घरेलू मांग और निजी उपभोग अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। वैश्विक व्यापार में मंदी और अमेरिकी टैरिफ दबाव के बावजूद भारत ने आर्थिक स्थिरता दिखाई।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

बीते हफ्ते भारत और अमेरिका ने व्यापार वार्ता दोबारा शुरू की। चर्चा का मुख्य उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $500 बिलियन तक पहुँचाना है।
मुख्य मुद्दे: ऊर्जा, निवेश और बाजार पहुंच।

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी

भारत को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी मिलने जा रही है। अहमदाबाद मुख्य स्थल के रूप में चयनित।
यह भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि और स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी के लिए महत्वपूर्ण है।

मॉनसून का अंत

IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 16 अक्टूबर 2025 को पूरे देश से लौट गया। किसानों के लिए यह साल औसत से बेहतर रहा।

रुपया और शेयर बाजार

पिछले हफ्ते रुपये की मजबूती और शेयर बाजार में उत्साह देखने को मिला। मुख्य कारण: RBI का हस्तक्षेप और विदेशी निवेश की बढ़ोतरी।

NSG और यूरोपीय संघ का संयुक्त अभ्यास

हरियाणा में NSG और EU के जवानों ने आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण किया।
फोकस: ड्रोन और नई तकनीकों से सुरक्षा।

मेघालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

मेघालय ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों पर जोर देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया।

मनोरंजन: Enrique Iglesias का भारत दौरा

13 साल बाद एनरिके इग्लेसियस मुंबई में कॉन्सर्ट करेंगे और ताजमहल की यात्रा भी करेंगे।

📝 Exam-Oriented Questions (Q&A)

  1. IMF ने भारत की GDP वृद्धि दर कितनी बताई?
    उत्तर: 6%
  2. 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का संभावित मेन स्थल कौन है?
    उत्तर: अहमदाबाद
  3. भारत-अमेरिका वार्ता का लक्ष्य क्या है?
    उत्तर: द्विपक्षीय व्यापार $500 बिलियन तक पहुँचाना
  4. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भारत से कब पूरी तरह लौटा?
    उत्तर: 16 अक्टूबर 2025
  5. INS विक्रांत पर दिवाली किसने मनाई?
    उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस हफ्ते के सभी 50 महत्वपूर्ण 50 Q&A का Current Affairs PDF – अभी डाउनलोड करें!” 👇

Weekly Current Affairs